निवेशकों और रोलओवर को मैनेज करना
अपनी रणनीति Invest → My strategies से खोलें। इस पेज पर Investors, Requests और Overview टैब की बात है।
आपके निवेशक
Investors टैब में रणनीति के सभी निवेशक दिखते हैं, और टैब पर ही उनकी गिनती होती है। हर निवेशक के लिए आपको दिखता है:
- उनकी current value (मौजूदा वैल्यू), लाइव,
- उनका pool share (पूल में हिस्सा),
- fees awaiting settlement (सेटलमेंट के इंतज़ार में शुल्क),
- कोई भी अनुरोध या भुगतान जो अभी चल रहा है।
किसी पंक्ति पर Details से उनकी यूनिट, अभी का यूनिट प्राइस और पिछले रोलओवर का यूनिट प्राइस भी दिखता है। यूनिट एक गिनती है, पैसा नहीं। पैसे का आँकड़ा वैल्यू वाले कॉलम में है।
किसी निवेशक को हटाना
कौन सा बटन मिलेगा, यह इस पर निर्भर करता है कि निवेशक के पास अब भी यूनिट हैं या नहीं।
| निवेशक | बटन | क्या होता है |
|---|---|---|
| अब भी निवेश में | Schedule removal | अगले रोलओवर के लिए पूरी निकासी कतार में लग जाती है। उनका पैसा उनके वॉलेट में जाता है, फिर उनकी सदस्यता बंद होती है। |
| 0 यूनिट पर | Remove investor | उनकी सदस्यता तुरंत बंद हो जाती है। न कुछ भुगतान होता है, न कोई शुल्क लगता है। |
अगर दोनों में से कोई बटन नहीं दिखता, तो उस निवेशक का कोई अनुरोध या भुगतान अभी चल रहा है। ऐसा जान-बूझकर है: इससे हटाने की प्रक्रिया पहले से चल रहे पैसे से नहीं टकराती। उसके सेटल होने के बाद बटन फिर दिखने लगता है।
अनुरोधों की कतार
Requests टैब में वह सब है जो अगले रोलओवर का इंतज़ार कर रहा है: नए निवेश, निकासी और जुड़ने वाले निवेशक। हर पंक्ति में राशि होती है, जो रोलओवर तक एक अनुमान है, और Executes कॉलम में यह कि वह कब प्रोसेस होगा।
Won’t execute वाली पंक्ति के पास उसकी वजह लिखी होती है। अगर कोई वजह नहीं लिखी है, तो सपोर्ट से संपर्क करें।
रोलओवर चलाना
Run rollover कतार में मौजूद सब कुछ अभी, मौजूदा यूनिट प्राइस पर प्रोसेस करता है, तय समय का इंतज़ार किए बिना। पोर्टल पहले आपसे पुष्टि करने को कहता है।
- Manual रणनीति पर रोलओवर सिर्फ़ इसी तरह होते हैं।
- शेड्यूल वाली रणनीति पर इससे एक अतिरिक्त रोलओवर होता है। सामान्य शेड्यूल पहले की तरह चलता रहता है।
ध्यान रखें कि कतार में हर किसी को वह यूनिट प्राइस मिलता है जो आपके चलाने के समय है, तय समय वाला प्राइस नहीं।
रोलओवर अस्वीकार भी हो सकता है। मैसेज में वजह बताई जाती है। आम वजहें ये हैं:
- मास्टर खाते में कतार की निकासी का भुगतान करने के लिए पर्याप्त फ़्री कैश या फ़्री मार्जिन नहीं है, या
- किसी पिछले रोलओवर का भुगतान अभी सेटल हो रहा है।
मार्जिन खाली करें या पिछले भुगतान का इंतज़ार करें, फिर दोबारा चलाएँ।
प्रदर्शन और मास्टर खाता
Overview टैब रणनीति का प्रदर्शन, मैनेज की जा रही संपत्ति और निवेशकों की संख्या दिखाता है, साथ में मास्टर खाते का रीड-ओनली सारांश: बैलेंस, इक्विटी, खुला लाभ और हानि, और फ़्री मार्जिन।
ट्रेडिंग रिपोर्ट वाले टैब रणनीति की ट्रेडिंग को और विस्तार से दिखाते हैं: summary, risk, timing और symbols।
रणनीति बंद करना
रणनीति तभी बंद की जा सकती है जब किसी भी निवेशक के पास कोई यूनिट न हो। बंद करने से पहले, जो अब भी निवेश में हैं उनके लिए Schedule removal इस्तेमाल करें और रोलओवर पर उनका भुगतान होने दें, या उनकी निकासी का इंतज़ार करें।
रणनीति बंद करने से मास्टर खाते के बैलेंस पर कोई असर नहीं पड़ता।
क्या यह पेज मददगार था?
बताने के लिए धन्यवाद।
माफ़ कीजिए, इस पेज पर आपका जवाब नहीं मिला। हमारी सहायता टीम को बताएँ कि आप क्या ढूँढ रहे थे.